बहराइच: दरगाह इलाके के हमजापुरा से धमकी व जबरन वसूली करने के मामले में थाना दरगाह पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना अध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए मंगलवार शाम को बताया की धमकी वह जबरन वसूली करने के मामले में एक अभियुक्त को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर हमजा पूरा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त जलील को धमकी व जबरन वसूली करने से संबंधित मुकदमे में गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।