बहराइच: हेमरिया गांव में करंट की चपेट में आने से एक किशोर की हुई मौत
देहात कोतवाली क्षेत्र के हेमरिया गांव के आकाश निषाद की पोल में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चाचा गौतम ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के पास छठी का कार्यक्रम था, जिसमें टेंट लगा हुआ था। किसी बिजली की तार में लगे कट के कारण पोल में करंट उतर रहा था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।