बहराइच: मोतीपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुल के पास मगरमच्छ के हमले में किशोरी की मौत,लखीमपुर की रहने वाली थी किशोरी
लखमीपुर खीरी जिले के एक किशोरी को मगरमच्छ ने हमला कर मार डाला। उसका शव बहराइच के टेढ़ी पुलिया में मिला। मोतीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचासा के मजरा औझनपुरवा गांव निवासी रूबी (12) पुत्री शेखर रहने वाली थी। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई हैं।