हसनपुर: हसनपुर कोर्ट में महिला ने अधिवक्ता पर धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, अधिवक्ता पहुंचे थाने
हसनपुर। जिस वकील ने महिला के मुकदमे की लड़ी लड़ाई, उसी का उसने सिर फोड़ दिया। इस दुस्साहसिक घटना से न्यायालय में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही थी। इंसाफ की उम्मीद में खड़ी रहने वाली अदालत की दहलीज आज खून से लाल हो गई। मामला किसी अपराधी का नहीं, बल्कि एक मुवक्किल और उसके रक्षक के बीच का है। कोर्ट रूम में उस वक्त हड़कंप मच गया।