कटिहार: जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ की बैठक सर्किट हाउस में हुई, नई कमेटी का गठन
रविवार की दोपहर 3 बजे सर्किट हाउस में जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष निरंजन पोद्दार ने की। बैठक में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के नए कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ से जुड़े 16 प्रखंड के नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। नवमनोनीत सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर और माला पहनकर उनका स्वागत किया।