कटिहार: युवती ने कीटनाशक खाया, सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर, जांच शुरू
नगर थाना क्षेत्र में युवती ने कीटनाशक खा लिया। यह मामला शाम चार बजे का हैं । पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। नगर थानाध्यक्ष ने सदर अस्पताल पहुँच पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजवाया । फिलहाल, पुलिस ने पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है।