कटिहार: इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास सिंह ने भाजपा का दामन थामा, शहीद चौक स्थित होटल में प्रेस वार्ता
रविवार की शाम 6:30 बजे इंटक के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विकास सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उक्त बातों की जानकारी प्रेस वार्ता कर उन्होंने दी है। उन्होंने बताया कि सांसद तारीख अनवर और कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के फैसले से वह असंतुष्ट थे। उन्होंने राजेंद्र आश्रम स्थित इंटक कार्यालय को तोड़कर दुकान बना दिया। जिससे वह काफी दुखी थे।