कटिहार: जिला अतिथि गृह में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, युद्ध विराम का स्वागत किया, ओवैसी पर हमला बोला
राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा का स्वागत किया। उक्त बातों की जानकारी रविवार की शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है। उन्होंने कहा कि देश की जनता और पूरा विपक्ष इस फैसले के साथ है। सीमांचल में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की फिर से एंट्री पर तीखा हमला बोला।