कटिहार: मक्का के खेत से घर लौटते समय नाबालिग को जहरीले सांप ने डंसा, इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर, परिजन चिंतित
चौनी में मक्का के खेत से घर लौट रहे नाबालिग को जहरीले साँप ने डंस लिया। यह मामला शाम के चार बजे का हैं । पीड़ित को इलाज के लिए दुर्गागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया । फिलहाल , पीड़ित का सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा हैं ।