अतरी: एससी/एसटी एक्ट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
अतरी थाना क्षेत्र के तेतर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एससी एसटी एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए अतरी थाना अध्यक्ष राज कौशल ने गुरुवार की रात 9 बजे बताया कि अतरी थाना क्षेत्र के तेतर गांव से एससी एसटी एक्ट के आरोपी शिवनंदन प्रसाद को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है।