छतरपुर के टौरियां मोहल्ले में हुई हिंसा और पुलिस पर हमले के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक इस प्रकरण में 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी SP ने बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे दी है।