कानपुर: चुनाव कराने की मांग को लेकर लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने एल्डर्स कमेटी को ज्ञापन सौंपा
लॉयर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी का समय पूरा होने के बाद चुनाव कराने की मांग तेजी से उठने लगी है। मंगलवार 2 बजे चुनाव कराने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने एल्डर्स कमेटी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की 21 जुलाई चुनाव की तिथि निर्धारित की जाए। लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र शर्मा की अगुवाई में एल्डर्स कमेटी को ज्ञापन सौंपा गया।