कानपुर: कंडक्टर द्वारा पूर्व पार्षद के नाबालिक लड़के से टॉयलेट साफ कराने का वीडियो वायरल होने के प्रकरण में एसीपी ने दी जानकारी
निजी बस के कंडक्टर द्वारा नाबालिक लड़के से टॉयलेट साफ कराने के प्रकरण में एसीपी ने मंगलवार 8.30 बजे बताया कि, राघवेन्द्र मिश्रा ने आरोप लगाया है कि वह अपने परिवार के साथ में हरिद्वार से कानपुर शताब्दी बस से आ रहे थे। रास्ते में उनके बच्चे का पेट खराब होने के कारण टॉयलेट गंदा हो गया जिसके कारण कंडक्टर ने बच्चों से अभद्रता की साथ ही टॉयलेट में साफ कराया।