सूरजगढ़: सूरजगढ़ा में बैठक से पहले चंदा वसूली पर बवाल, रसोइया के विरोध से मामला पहुंचा थाने
रविवार अपराह्न 12 बजे सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में मध्याह्न भोजन से जुड़ी रसोइया की प्रस्तावित बैठक शुरू होने से पहले हंगामे में बदल गया.संगठन के नाम पर चंदा वसूली का यहां रसोइया ने विरोध किया. विवाद बढ़ने के बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई और मामला सूरजगढ़ा थाना पहुंच गया. पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और कहा जबरन चंदा वसूली नहीं की जा सकती.