धनौरा: पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने कार से कुचलने की कोशिश की, वीडियो वायरल, वॉशिंग सेंटर मालिक ने लगाए गंभीर आरोप
गजरौला क्षेत्र के कांकाठेर ढाल पर स्थित कार वॉशिंग सर्विस सेंटर पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद खड़कवंशी पर वॉशिंग सेंटर के मालिक ने कार से उसे कुचलने की कोशिश करने का आरोप लगाया। आरोप है कि विवाद के दौरान कई बार कार को उसकी ओर तेजी से बढ़ाया गया। जानकारी के मुताबिक, गोविंद खड़कवंशी ने अपने वाहन की वॉशिंग कराई थी।