तमकुही राज: समउर बाजार स्थित मॉर्डन सेन्ट्रल स्कूल का वार्षिकोत्सव, MLC ने बच्चों की प्रस्तुति की तारीफ की
समउर बाजार में स्थित मॉर्डन सेन्ट्रल स्कूल के वार्षिकोत्सव में पहुँचे देवरिया/कुशीनगर स्थानीय निकाय के विधान परिषद सदस्य डॉ. रतनपाल सिंह ने बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुति को देख मनमुग्ध हो गये। उन्होंने बच्चों के साथ ही स्कूल के प्रबन्ध तंत्र, शिक्षकों की तारीफ की। और कहा कि आज के आधुनिक परिवेश में हमारी भारतीय संस्कृति, सभ्यता का लोप होता जा रहा।