तमकुही राज: गोड़ईता में श्रीराम कथा सुनाते हुए साध्वी स्मिता दीदी ने कहा कि लोक कल्याण के लिए वन गए श्रीराम
गोड़ईता श्रीराम में श्रीरुद्र महायज्ञ में चले श्रीराम कथा में राम वनवास की कथा सुनाते हुए अयोध्या से पधारी साध्वी स्मिता दीदी ने कहा कि भगवान श्रीराम लोक कल्याण के लिए वन गये थे। वैसे वनवास के पीछे कई कारण है। लेकिन महत्वपूर्ण कारण यह है कि अगर राम का जन्म रावण वध करने के उद्देश्य से हुआ था। अगर राम राजा बन जाते तो देवी सीता का हरण और रावण का वध कैसे होता।