तमकुही राज: तमकुहीराज के SDM ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, मतदाता सूची तैयार करने को लेकर दिए सुझाव
तमकुहीराज के SDM ऋषभ देवराज पुण्डीर ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदाता सूची, बूथ व प्रत्येक बूथ पर नियुक्त बीएलओ को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मतदाता सूची पुरनिरिक्षण को लेकर चर्चा करते हुए सभी से सुझाव लिया और सभी दलों के प्रतिनिधियों से उनका सुझाव लेकर निर्देश दिया।