तमकुही राज: गोड़ईता श्रीराम में रावण वध और श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा सुनकर भवविभोर हुए श्रोता, किया जय श्रीराम का जयघोष
गोड़ईता श्रीराम में चल रहे श्रीरूद्र महायज्ञ में आयोजित श्रीराम कथा के विश्राम दिवस कथा वाचिका साध्वी स्मिता दीदी ने रावण वध व श्रीराम के राज्याभिषेक की मंगलमयी कथा सुनाया। उन्होंने कहा कि रामायण की यह कथा रोचक होने के साथ-साथ रावण की शिव भक्ति और उसकी विद्वता को भी प्रदर्शित करती है। यह कथा राम जी के भी उच्च आदर्शों को भी प्रदर्शित करती है।