हुज़ूर: भोपाल में बारिश से लगा 3 किमी लंबा जाम, एमपी नगर से रानी कमलापति स्टेशन तक रेंगते रहे वाहन
Huzur, Bhopal | Jul 7, 2025 भोपाल में सोमवार को दोपहर से तेज बारिश जारी है। सोमवार रात करीब 8:00 बजे एमपी नगर जोन-1 से लेकर जीजी फ्लाईओवरऔर रानी कमलापति रेलके स्टेशन के सामने तक करीब 40मिनट से ज्यादा समय तक ट्रैफिक जाम की स्थिति रही। प्लाईओवर पर जाम में एक एंब्लेंस भी फंसी रही। राहगीरों के साथ-साथ ऑफिस टाइम में लौट रहे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।