हुज़ूर: भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप
Huzur, Bhopal | Jul 7, 2025 भोपाल के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की ईमेल धमकी से हड़कंप मच गया। धमकी एयरपोर्ट डायरेक्टर को भेजी गई, जिसमें परिसर में विस्फोटक लगाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।