• आरएके कॉलेज में रोपे गए 01 हजार से अधिक पौधे
• 117 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लिया सभी पौधों के संरक्षण का संकल्प
आरएके कॉलेज में "ग्रीन ग्रेजुएशन डिग्री कार्यक्रम" तथा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के प्रति जागरूकता विकसित करना था।
कार्यक्रम में प्रथम वर्ष के 117 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक ग्राफ्टेड किस्मों—केसर, दशहरी एवं राजापुरी सहित अन्य प्रजातियों के लगभग 01 हजार पौधों का रोपण किया तथा प्रत्येक विद्यार्थी ने अपनी डिग्री के पूरे कार्यकाल में पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री मनोहर लाल वर्मा, अधिष्ठाता डॉ. एसपी दत्ता, प्रगतिशील किसान डॉ. शिवप्रसाद ठाकुर, श्री दुलीचन्द्र वर्मा, डॉ. डी.आर सक्सेना, डॉ. आई.एस. नरूका, डॉ. डी. के. प्यासी सहित कॉलेज के प्राध्यापकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
Sehore, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026