अशोक नगर: भगवान नगर गांव में बारात में युवक के हाथ में फटाका फटने से हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के भगवान नगर गांव में हाथ में पटाखा चलने से एक युवक झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार गोविंद नगर निवासी लक्ष्मण पुत्र जालम सिंह आदिवासी उम्र 24 वर्ष मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात 1:00 बजे अपने गांव से भगवान नगर बारात में गया हुआ था। इसी दौरान वह बारात में पटाखे चला रहा था। तभी अचानक से पटाखा उसके हाथ में चल गया जिससे उसका हाथ क्षतिग्रस्त हो गया।