टीकमगढ़: कलेक्टर के मार्गदर्शन में पीजी कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन, 84 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किया गया
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में आज शासकीय पीजी कॉलेज टीकमगढ़ में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, रोजगार मेले में 8 कंपनियां आई, युवा संगम मेले में 210 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जिनमें से 111 अभ्यर्थी को प्राथमिक रूप से चयन किया गया, तथा 84 अभ्यर्थियों को ऑफर प्रदान किया गया।