कांगड़ा: घर में गिरकर घायल हुए प्रवासी मजदूर की टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत
Kangra, Kangra | Oct 10, 2024 कांगड़ा के टांडा मेडिकल कालेज में आज वीरवार काे लगभग साढ़े पांच बजे उपचार के दाैरान एक प्रवासी मजदूर की माैत हाेने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लाल देव (25) निवासी बिहार जो कि यहां रहकर मजदूरी का कार्य रहा था, लगभग एक सप्ताह पहले अपने घर में गिर गया और टांडा में लाया गया, जहां उपचार के दाैरान उसकी माैत हाे गई।