कांगड़ा: श्री बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में सातवें नवरात्र पर चढ़ा ₹3,99,175 का चढ़ावा: मंदिर अधिकारी
Kangra, Kangra | Oct 10, 2024 प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में आज आठवें नवरात्र पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने काे मिली। मंदिर अधिकारी नीलम कुमारी ने आज वीरवा काे लगभग साढ़े छह बजे बताया कि शरीदय नवरात्र के सातवें दिन श्रद्धालुओं द्वारा लगभग 3 लाख 99 हजार 175 रूपए का चढ़ावा माता के चरणाें में अर्पित किया गया।