कांगड़ा: प्रदेश के राज्यपाल और उनकी पत्नी श्री बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में पहुंचे, माता के आगे हुए नतमस्तक: एसडीएम
Kangra, Kangra | Oct 8, 2024 श्री बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में आज साेमवार काे लगभग साढ़े पांच बजे हिमचाल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और उनकी पत्नी माता के दरबार में पहुंचे। मंदिर पहुंचने पर उनका मंदिर प्रशासन द्वारा भव्य स्वगात किया गया। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी उमेश शर्मा ने उनसे विधिवत्त पूजा-अर्चना करवाई और माता से उनकी लंबी उम्री की कामना की।