बोध गया: बोधगया में वियतनाम के राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, किया गया निरीक्षण
बोधगया में वियतनाम के राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसे लेकर डीएम शशांक शुभंकर और सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने संयुक्त रूप से वियतनाम मॉनेस्ट्री और महाबोधि मंदिर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया।