लालगंज: लालगंज बाइपास पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की मौत, बाइक और डीजे वैन की जोरदार टक्कर
आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी–आजमगढ़ नेशनल हाईवे पर लालगंज बाईपास तिराहे नहर के पास गुरुवार को भीषण सड़क दुर्घटना हो गई । तेज रफ्तार डीजे वैन और बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई । जबकि उसका साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और जांच में जुट गई ।