कोटकासिम: कोटकासिम के सहायक अभियंता श्याम सुंदर शर्मा को प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए किया गया एपीओ
Kotkasim, Alwar | Jun 16, 2026 राजस्थान पंचायती राज विभाग ने कोटकासिम पंचायत समिति के सहायक अभियंता श्याम सुंदर शर्मा को तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया गया है। मंगलवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार अतिरिक्त आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव प्रथम बृजेश कुमार चंदोलिया ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। सहायक अभियंता श्याम सुंदर शर्मा को प्रशासनिक कारणों से एपीओ किया गया है।