शामली: यातायात पुलिस शामली ने गुमशुदा बालक को परिजनों को सौंपा, मानवीय कार्य की मिली सराहना
Shamli, Shamli | Oct 1, 2025 बुधवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, ऑपरेशन स्माइल के तहत यातायात पुलिस शामली ने धीमानपुरा फाटक पर 1 वर्षीय गुमशुदा बालक को सुरक्षित संरक्षण में लिया। पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह के निर्देश पर कांस्टेबल मनोज कुमार ने तत्परता दिखाते हुए बालक को 2 घंटे बाद उसकी माता को सौंपा। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस मानवीय संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।