शामली: शामली में देवी मंदिरों पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, मिशन शक्ति के तहत जागरूकता फैलाई
Shamli, Shamli | Sep 30, 2025 मंगलवार की शाम 5:30 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि शामली कोतवाली व थाना आदर्श मंडी पुलिस ने जिला मुख्यालय पर देवी मंदिरों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान थानों पर तैनात पुलिस बल समेत मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीम द्वारा चौपाल व संवाद कार्यक्रम के जरिए महिलाओं और बालिकाओं को नारी सशक्तिकरण स्वावलंबन और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।