बाड़मेर: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिला कलेक्ट ने चिकित्सा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश
Barmer, Barmer | Mar 1, 2024 बाड़मेर जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला कलक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला कलक्टर निशांत जैन ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना,मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना,मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना की समीक्षा कर पीएचसी व सीएचसीवार जानकारी लेते हुए वार्षिक मांग के अनुरूप उपलब्धता करवाने के निर्देश दिए।