बाड़मेर: ओरण और गोचर भूमि को डीम्ड फॉरेस्ट घोषित करने के विरोध में ग्रामीणों ने उपवन संरक्षक और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Barmer, Barmer | Mar 1, 2024 ग्रामीणों ने शुक्रवार को बाड़मेर कलेक्ट्रेट और वन विभाग के कार्यालय पर उप वन संरक्षक और जिला प्रशासन के अफसरों को ज्ञापन देकर आपत्तियां दर्ज करवाई। ग्रामीणों ने राज्य सरकार से गोचर भूमि को डीम्ड फॉरेस्ट घोषित नहीं करने की मांग की है।ओरण संरक्षण समिति, चूली के बैनर तले पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि गांव के लोगों की आजीविका पशुधन पर चलती है।