बाड़मेर: ओरण और गोचर भूमि वन विभाग को सौंपे जाने के प्रस्ताव के विरोध में उतरे चूली गांव के लोग जिला उप वनसंरक्षक को सौंपी आपत्ति
Barmer, Barmer | Mar 1, 2024 बाड़मेर ओरण व गोचर जमीन को वन विभाग को देने हेतु प्रस्तावित किए जाने का विरोध शुरू हो गया है.बाड़मेर जिले के ग्रामीण इलाकों के लोग ओरण व गोचर जमीन के संरक्षण के लिए इस निर्णय को अनुचित बताते हुए अपनी आपत्तियां दर्ज करवा रहे हैं. शुक्रवार को चूली ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में जिला उप वन संरक्षक कार्यालय पहुंचकर आपत्ति दर्ज करवाई है।