बाड़मेर: मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार शाम से पश्चिमी विक्षोम चलते भारी बारिश,ओलावृष्टि,तेज आंधी के अलर्ट ने बढ़ाई किसानों की चिंता
Barmer, Barmer | Mar 1, 2024 बाड़मेर पश्चिमी विक्षोम के चलते मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम से बाड़मेर जिले में यलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश ओलावृष्टि और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है जिसके चलते जिले के किसानों को पककर तैयार जीरा ईसबगोल अरंडी सहित रबी की फसल बर्बाद होने का डर सता रहा है। बाड़मेर जिले में करीब चार लाख हेक्टेयर में जीरा ईसबगोल अरंडी सहित रबी की फसल की बुवाई की गई है।