बाड़मेर: शहर के रीको थाना इलाके में प्राइवेट हॉस्टल में वार्डन ने 17 साल के किशोर के साथ कुकर्म का किया प्रयास, वार्डन गिरफ्तार
Barmer, Barmer | Feb 29, 2024 बाड़मेर शहर के रीको थाना इलाके प्राइवेट हॉस्टल में वार्डन ने 17 साल के किशोर के साथ कुकर्म का प्रयास किया है। पुलिस ने किशोर के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही किशोर का मेडिकल करवाकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल आरोपी वार्डन को गिरफ्तार कर लिया गया है।