रूपवास: रूपबास में 12% आरक्षण और छात्रावास की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय पर धरना
रूपबास उपखंड कार्यालय के बाहर माली, शाक्य, सैनी और कुशवाहा समाज के लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारी 12% आरक्षण, रूपवास में लव-कुश छात्रावास और अंबेडकर पार्क के लिए जमीन आवंटन की मांग कर रहे हैं। उपखंड कार्यालय के बाहर डटे प्रदर्शनकारी प्रशासन से मांग रहे हैं।