जतारा: जिला सहकारी बैंक के पास दो बाइकों की टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल
जतारा। जतारा-टीकमगढ़ मार्ग पर जिला सहकारी बैंक के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में जतारा उप जेल के प्रहरी देवी प्रसाद अहिरवार और कुवरपुरा के सरपंच प्रतिनिधि रामू तिवारी शामिल हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से उपचार बाद जिला अस्पताल किया रेफर।