मुरैना नगर: मुरैना कलेक्ट्रेट पर गरजी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की आवाज,25 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका एकता यूनियन के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने आज शाम मुरैना कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मानदेय को पोषण ट्रैकर व संपर्क एप से नहीं जोड़ने, एप आधारित कटौती बंद करने, शासकीय कर्मचारी का दर्जा देने और 3 से 6 वर्ष के बच्चों संबंधी आदेश वापस लेने सहित प्रमुख मांगें उठाईं।