देहरादून: नारी निकेतन और बाल सुधार गृह का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आज केदारपुरम स्थित नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आवासीय संस्थानों में रह रहे बच्चों और महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवासियों के पुनर्वास और शैक्षिक विकास के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।