उत्तराखंड पुलिस और प्रशासन की बड़ी सफलता: बातचीत के बाद वापस लौटे निहंग
देहरादून: उत्तराखंड पुलिस और जिला प्रशासन के बीच हुई सफल वार्ता के बाद, राज्य में दाखिल हुए निहंग श्रद्धालुओं का जत्था शांतिपूर्ण तरीके से वापस लौट गया है। देर रात हुई विस्तृत चर्चा के बाद, प्रशासन ने निहंगों को वापस पाोंटा साहिब (हिमाचल प्रदेश) की ओर रवाना कर दिया।
समय दोपहर 1:15 बजे: 12-15 निहंगों की एक टोली (यूटिलिटी, 2 कार और 1 बाइक) गुरुद्वारा पाोंटा साहिब के लिए रवाना हुई।
समय दोपहर 2:40 बजे: रेसकोर्स गुरुद्वारे से शेष निहंगों को उनकी गाड़ियों और बाइक के साथ वापस भेजा गया।प्रशासन के अनुसार, अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक वापस जाने का निर्णय लिया है।