चांदवा: परियोजना कार्यालय, चंदवा में कार्यशाला का आयोजन
बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने के लिए चंदवा मे वैदिक सोसायटी लातेहार के तत्वाधान में शुक्रवार की दोपहर करीब बारह बजे एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।स्थानीय परियोजना सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।