भभुआ: शहर में प्रमुख चौक और संवेदनशील जगहों पर लगाए गए 64 सीसीटीवी कैमरे
Bhabua, Kaimur | Jan 12, 2026 जानकारी देते हुए सोमवार की दोपहर कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया शहर के मुख्य चौक चौराहे और संवेदनशील जगहों पर 64 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यह कैमरे शहर के 22 महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों को कवर कर रहे हैं। जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। उन्होंने बताया कि कैमरे से प्राप्त लाइव फुटेज पुलिस प्रशासन के लिए भी काफी मददगार साबित हो रही।