लालगंज: लालगंज के सलाहपुर गांव में तेज आंधी-पानी के कारण 10 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित
लालगंज में तेज आंधी पानी के बाद सलाहपुर गांव की बिजली गुल हो गई है बताया गया कि लगभग 10 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है जिसके कारण पढ़ाई करने वाले छात्र गृहिणी एवं अन्य लोग बिजली बाधित होने से काफी परेशान है लोगों ने कहा कि बिजली विभाग के द्वारा लगातार बिजली आपूर्ति एवं आंधी पानी के मौसम में ट्रांसफार्मर जल जाने की बात कह कर बिजली कटौती की जा रही है