भभुआ: पछाहगंज गांव के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | May 27, 2024 पछाहगंज गांव के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक कुदरा थाना क्षेत्र के डिहरा गांव निवासी सुदर्शन सिंह के 35 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार बताया जाता है। जो अपने गांव से किसी काम के लिए बाइक पर सवार होकर पछाहगंज गांव जा रहा था। जैसे ही गांव के करीब पहुंचा उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से गंभीर रूप घायल हो गया है।