बीना: नौगांव औद्योगिक क्षेत्र में करीब 10 फीट के मगरमच्छ से हड़कंप, वन विभाग अलर्ट
Bina, Sagar | Sep 7, 2026 बारिश का मौसम है और इसी के चलते इलाके में लगातार मगरमच्छ निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला नौगांव इंडस्ट्रियल एरिया के पास का है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे जब गांव के लोग मवेशी चरा रहे थे, तभी पानी से भरे गड्ढे के पास खेत किनारे उन्हें एक विशाल मगरमच्छ दिखाई दिया।मगरमच्छ की लंबाई करीब 8 से 10 फीट बताई जा रही है।