अररिया: गरैया में बच्चों बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दो महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Feb 9, 2026 कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के गरैया वार्ड संख्या 13 में बच्चों बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सोमवार को दोपहर 3 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल दोनों महिला का इलाज किया जा रहा है।