अररिया: झोवा गांव में तालाब से 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से मची सनसनी, हत्या का केस दर्ज
Araria, Araria | Feb 9, 2026 अररिया जिले के तारावाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बटुरबाड़ी पंचायत के झोवा गांव में एक तालाब से 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मोहम्मद अबू शमा के पुत्र मोहम्मद गुड्डू के रूप में हुई है, जो बटुरबाड़ी पंचायत के वार्ड संख्या 6 का निवासी था।