लोहरदगा: अवधेश बैठा लगातार तीसरी बार बने अखिल भारतीय धोबी महासंघ के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष
लोहरदगा अखिल भारतीय धोबी महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन सह राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद नवचयनित राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार कनौजिया ने झारखंड प्रदेश के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अवधेश बैठा पर लगातार तीसरी बार भरोसा जताते हुए उन्हें झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। बुधवार शाम करीब 4 बजे यह जानकारी सामने आई।